ज़ेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच अहम बातचीत, शांति प्रयासों पर हुई चर्चा

ज़ेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच अहम बातचीत, शांति प्रयासों पर हुई चर्चा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अहम और विस्तारपूर्ण चर्चा की. इस बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग, कूटनीतिक स्थिति, और युद्ध को समाप्त करने की संभावनाओं पर बात हुई. ज़ेलेंस्की ने रूस के हमलों और यूक्रेन की शांति प्रयासों में भारत के समर्थन की सराहना की.उन्होंने इसकी जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

जेलेंस्की ने आगे बताया कि दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है, जिसमें यूक्रेन पर रूस के हमले और भारत की शांति बहाल करने की कोशिश शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेनी जनता के प्रति उनके गर्मजोशी भरे समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों पर भी चर्चा की. ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस से ऊर्जा, खासकर तेल के निर्यात को सीमित करना जरूरी है ताकि युद्ध को जारी रखने के लिए उसका वित्तपोषण कम किया जा सके. उन्होंने सभी नेताओं से आग्रह किया कि वे रूस पर दबाव डालने के लिए सशक्त संकेत भेजें. बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया। वहीं, पीएम मोदी ने भी उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। इससे पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की थी।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…