एअर इंडिया ने दिल्ली-वॉशिंगटन उड़ान अस्थायी रूप से की बंद, 1 सितंबर से होगा लागू

एअर इंडिया ने दिल्ली-वॉशिंगटन उड़ान अस्थायी रूप से की बंद, 1 सितंबर से होगा लागू

एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह एक सितंबर 2025 से दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर रही है। यह फैसला कई परिचालन कारणों की वजह से लिया गया है, जिसमें पूरे हवाई मार्गों की विश्वसनीयता और संचालन की मजबूती सुनिश्चित करना शामिल है। विमानों की कमी और हवाई क्षेत्र के बंद होने से उड़ानें प्रभावित हैं। कंपनी विमानों को बेहतर बनाने पर भी काम कर रही है। एयर इंडिया के विमानों की संख्या में कमी आने वाली है।

कंपनी अपने विमानों को बेहतर बनाने का काम कर रही है। पाकिस्तान के ऊपर से हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भी उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। इन सब कारणों से एयर इंडिया ने यह फैसला लिया है। यात्रियों को दूसरी उड़ानों में जगह दी जाएगी या उन्हें पूरा पैसा वापस मिलेगा। एयर इंड‍िया ने यह ऐलान ऐसे समय क‍िया है जब अमेरिका से भारत के र‍िश्‍तों में खटास आई है। अमेर‍िका ने भारत पर 25% अत‍िर‍िक्‍त टैर‍िफ लगाए हैं।

इससे भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% हो जाएगा। एअर इंडिया ने पिछले महीने अपने 26 बोइंग 787-8 विमानों की रिट्रोफिटिंग (नया और उन्नत बनाना) की प्रक्रिया शुरू की है। यह एक बड़ा और विस्तृत कार्यक्रम है, जिसका मकसद यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है। इस प्रक्रिया के कारण एक ही समय में कई विमान लंबे समय तक सेवा से बाहर रहेंगे और यह स्थिति कम से कम 2026 के अंत तक बनी रहेगी। एयर इंडिया ने ये भी बताया कि ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कोई भी विकल्प चुन सकते हैं। एयर इंडिया ने यह भी बताया है कि ग्राहक न्यूयॉर्क (JFK), नेवार्क (EWR), शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के रास्ते वाशिंगटन, डी.सी. के लिए उड़ान भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…