महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह के घर हुई अहम बैठक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह के घर हुई अहम बैठक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में अमित शाह के घर पर अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में महायुति के सीट बंटवारे का नया फॉर्मूला तय हो गया है। आइए जानते हैं कि बीजेपी के अलावा एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी को कितनी सीटें मिली हैं। बीजेपी-शिवसेना और एनसीपी वाले महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 260 सीटों पर सहमति बना ली है. 28 सीटों पर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच दावों का दौर अभी भी जारी है।

बीजेपी चाहती है कि वह कम से कम 160 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े. माना जा रहा है कि आज महायुति में सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान होते ही बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए अब सिर्फ चार दिन बचे हैं। इसलिए इन चार दिनों के भीतर महायुति अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की सूची घोषित कर देगी।

फिलहाल महायुति के सीट बंटवारे के नए फॉर्मूले के मुताबिक बीजेपी 151 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, शिंदे की शिवसेना 84 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अजित पवार की एनसीपी को 53 सीटें मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा चर्चा यह है कि एंटी इम्कबेंसी से निपटने के लिए तीनों दल सीटों की अदला-बदली भी करेंगे। बता दे कि महाराष्ट्र मे एक ही चरण में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं औऱ वोटो की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Also Read –

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…