क्या इस बार गैस चैंबर में तब्दील नहीं होगी दिल्ली ! |

दिल्ली इस बार भी गैस चैम्बर ना बने |

दिल्ली इस बार भी गैस चैम्बर ना बने उसके लिए तैयारी अभी से शुरु कर दी गई है। दिल्ली के दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का मानना है कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल सरकार के प्रयासों से दिल्ली में प्रदूषण कम हो रहा है..उन्होने बताया कि 2016 में 110 दिन एयर क्वालिटी गुड सेटिस्फेक्ट्री और मॉडरेट स्थिति में थी वहीं 2023 में बढ़कर 206 दिन हो गई…

पिछले साल के प्लान को इस बार लागू करने के लिए केजरीवाल सरकार अभी से जुट गई है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आर्टिफिशियल बारिश कराने को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिखकर आईआईटी कानपुर के साथ ज्वाइंट मीटिंग की बात करेंगे. गोपाल राय का कहना है कि ज्वाइंट मीटिंग करने से आर्टिफिशियल बारिश से जुड़ी जरूरी परमीशन को समय रहते पूरा किया जा सकेगा. .पर्यावरण मंत्री ने अगले विंटर प्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की …उन्होने बताया कि 5 सितंबर को होगी अगली बैठक होगी जिसमे विभिन्न विभाग प्रदूषण को कम करने के लिए अपने प्लान पेश…

अपने विंटर ऐक्शन प्लैन को लेकर गोपाल राय ने कहा राजधानी में प्रदूषण दो हिस्सों में बंटता है. उन्होंने कहा कि अक्टूबर से जनवरी तक प्रदूषण गंभीर स्थिति में रहता है जबकि फरवरी से सितंबर के बीच में प्रदूषण मध्यम स्थिति में रहता है. उन्होंने कहा कि सर्दी में दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से बचाने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है. गोपाल राय ने कहा कि विंटर एक्शन प्लान तैयार करने के लिए एक्सपर्ट से सुझाव लिए जा रहे हैं. इसके लिए सभी विभागों की मीटिंग बुलाई जा गई है, सभी विभाग के लोग अपने सुझाव देंगे.

साथ ही दिल्ली सरकार ने जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी प्लानिंग शुरू की है. गोपाल राय ने कहा कि कई बार जानकर और कई अनजाने में व्यक्ति कुछ ऐसे काम करता है, जिससे प्रदूषण बढ़ता है. ऐसे में ‘बिहेवियर चेंज’ की काफी जरूरत है. ऐसे में आदतों और व्यवहार में बदलाव लाने पर भी इसबार जोर दिया जाएगा. गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण का एक प्रमुख कारण लोगों की जीवनशैली और व्यवहार है, जिसे बदलने से बढ़ते प्रदूषण में काफी कमी आ सकती है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार जागरूकता अभियान भी चलाने वाली है.

Also Read –

Related Posts

Inflation Hit: घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, 942 रुपये पहुंची कीमत

नई दिल्ली, June 7, (Political Insight) :  देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की परेशानी और बढ़ा दी है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजें लगातार महंगी होती जा रही…

Ramsar Wetlands India: यूपी के बलिया में सुरहा ताल बना देश का 100वां रामसर स्थल

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के रामसर स्थलों की संख्या 100 तक पहुंचने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे देश की पर्यावरण संरक्षण…