गुवाहाटी: असम सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जुम्मा ब्रेक पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी सूचना खुद ट्वीट कर दी है। सीएम ने कहा कि दो घंटे के जुम्मा ब्रेक को खत्म करके असम विधानसभा ने उत्पादकता को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ को दूर किया है। 1937 में मुस्लिम लीग में सैयद सादुल्ला ने इसे शुरू किया था।
असम विधानसभा ने उत्पादकता को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ को दूर करने के लिए सरकार ने दो घंटे के जुम्मा ब्रेक को खत्म कर दिया है। 1937 में मुस्लिम लीग में सैयद सादुल्ला ने इसे शुरू किया था। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हमारे विधायकों और स्पीकर बिस्वजीत दैमारी का मैं आभार व्यक्त करता हूँ।
मुस्लिम विधायकों को हर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विधानसभा में दो घंटे की छुट्टी दी जाती थी। सरकार ने अब नियम बदल दिया है, और शुक्रवार को आगे से कोई अवकाश नहीं होगा।