मौसम बना दीवार, उत्तराखंड नहीं पहुंच सके राहुल गांधी; जल्द लौटने का किया वादा

मौसम बना दीवार, उत्तराखंड नहीं पहुंच सके राहुल गांधी; जल्द लौटने का किया वादा

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह प्रदेश के लोगों से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यक्रम को टालना करना पड़ा।

राहुल गांधी ने बताया कि वह आज सुबह पंतनगर पहुंच चुके थे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा में शामिल होने वाले थे। हालांकि, मौसम की गंभीर खराबी को देखते हुए पायलट ने सुरक्षा कारणों से उड़ान भरने से इनकार कर दिया, जिसके चलते उनका आगे का दौरा संभव नहीं हो सका।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह उत्तराखंड के लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, उम्मीदों और चिंताओं को सुनना चाहते थे। उन्होंने प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति, युवाओं के भविष्य तथा राज्य के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा करने की इच्छा जताई। राहुल गांधी ने बताया कि पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ उनकी एक महत्वपूर्ण बैठक भी निर्धारित थी। इसके अलावा कोटद्वार में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने की भी योजना थी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा कि प्रकृति के आगे सभी को झुकना पड़ता है और यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां भले ही अनुकूल नहीं रहीं, लेकिन उत्तराखंड के लोगों से मिलने और संवाद करने की उनकी इच्छा पहले जैसी ही मजबूत है। उन्होंने प्रदेशवासियों से वादा किया कि वह जल्द ही दोबारा उत्तराखंड आएंगे और इस बार पर्याप्त समय निकालकर लोगों से मुलाकात करेंगे, उनकी बातें सुनेंगे तथा राज्य के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…