नेतन्याहू के बयान पर जयराम रमेश ने केंद्र को घेरा, बोले- PM इजरायल के सबसे बड़े समर्थक

नेतन्याहू के बयान पर जयराम रमेश ने केंद्र को घेरा, बोले- PM इजरायल के सबसे बड़े समर्थक

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने इजरायल को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि PM मोदी ने PM के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का खुलकर समर्थन किया है, जबकि इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों पर लगातार चुप्पी साध रखी है।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में दावा किया कि भारत को छोड़कर पूरी दुनिया में इजरायल के खिलाफ माहौल है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि यह कहना ज्यादा सही होता कि समर्थन भारत का नहीं, बल्कि PM मोदी के “इकोसिस्टम” का है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर भारी हवाई हमले शुरू किए थे और उससे ठीक दो दिन पहले PM मोदी ने इजरायल के साथ बेहद गर्मजोशी दिखाई थी। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व की हत्या की निंदा नहीं की और न ही गाजा में जारी तबाही तथा लेबनान पर इजरायली बमबारी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कोई कड़ा बयान दिया।

जयराम रमेश ने यह भी कहा कि PM मोदी ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के विस्थापन और इजरायल में रह रहे फिलिस्तीनियों के नागरिक अधिकारों पर हो रही कार्रवाई को लेकर भी चुप्पी बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि PM मोदी, नेतन्याहू के सबसे मजबूत समर्थक बनकर उभरे हैं। जयराम रमेश के मुताबिक, यह रुख भारत की पारंपरिक विदेश नीति और नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने इसे “शर्मनाक और अस्वीकार्य” बताया।

बता दें कि गुरुवार को वेस्ट बैंक में आयोजित एक सम्मेलन में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था, “दुनिया के कई हिस्सों में हमें इजरायल की वैधता को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में नहीं। भारत में इजरायल के लिए जबरदस्त समर्थन है।” नेतन्याहू के इसी बयान को लेकर अब कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…