“अगर BGB सीमा पर बाधा डालेगी तो…”, मिथुन चक्रवर्ती की बांग्लादेशी बलों को चेतावनी

“अगर BGB सीमा पर बाधा डालेगी तो…”, मिथुन चक्रवर्ती की बांग्लादेशी बलों को चेतावनी

कोलकत्ता, May 29 (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में तेजी देखी जा रही है। इसी बीच कूचबिहार के तीन बीघा कॉरिडोर इलाके में बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) द्वारा काम में रुकावट डालने की कोशिश किए जाने पर बीजेपी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कूचबिहार में एक कैंसर सेंटर के दौरे पर पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि BGB वास्तव में बाधा डालता है तो उसके परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा नहीं बोलना चाहते, क्योंकि गुस्से में कुछ भी कह सकते हैं।

मिथुन ने सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए कंटीले तारों की बाड़ को जरूरी बताते हुए राज्य सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान सीमा सुरक्षा मजबूत करने का वादा किया था और सत्ता में आते ही उस दिशा में काम शुरू कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने 11 मई को हुई पहली कैबिनेट बैठक में BSF को जमीन हस्तांतरित करने का फैसला लिया था । इसके बाद प्रशासन ने कई सीमावर्ती इलाकों में भूमि अधिग्रहण और सर्वेक्षण की प्रक्रिया तेज कर दी।

कूचबिहार के मेखलीगंज स्थित काल्सीग्राम गांव में भूमि सर्वे के दौरान BGB ने आपत्ति जताई, जिसके बाद स्थिति को सामान्य करने के लिए BSF और BGB के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई। हालांकि प्रशासन ने साफ किया कि जमीन अधिग्रहण और बाड़ लगाने का काम लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…