नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : CBSE परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी को लेकर देश में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार पर हमलावर है, वहीं अब भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजनीतिक भूलने (Political Amnesia) की बीमारी से जूझ रहे हैं और तथ्यों की जगह प्रचार को तरजीह देते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीयूष गोयल ने लिखा कि राहुल गांधी जिस COEMPT कंपनी को विवादित बता रहे हैं, उसी कंपनी को कांग्रेस शासित तेलंगाना और कर्नाटक में कई परियोजनाएं दी गई थीं।
गोयल ने दावा किया कि बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी (कर्नाटक) ने नवंबर 2025 में, कालोजी नारायण राव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (तेलंगाना) ने सितंबर 2024 में, आदिकवि श्री महर्षि वाल्मीकि यूनिवर्सिटी, रायचूर ने मार्च 2024 में कंपनी के साथ समझौते किए थे। वहीं कर्नाटक यूनिवर्सिटी, धारवाड़ ने भी वर्क ऑर्डर जारी किया था। उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना स्टेट हेल्थ यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी की सार्वजनिक रूप से सराहना की है।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से दो सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी दागी है, तो क्या राहुल गांधी तेलंगाना और कर्नाटक के कांग्रेस मुख्यमंत्रियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाएंगे और उनके इस्तीफे की मांग करेंगे? गोयल ने आगे सवाल किया कि क्या कांग्रेस सरकारों ने आंख बंद करके ये समझौते किए थे, या फिर उनका गुस्सा हमेशा की तरह चुनिंदा मुद्दों पर स्क्रिप्टेड होता है, जिसका मकसद केवल मोदी सरकार को निशाना बनाना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का यह तरीका अब पुराना हो चुका है, बड़े आरोप लगाओ, सबूत मत दो और जब सच सामने आए तो साजिश की थ्योरी गढ़ दो। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके जवाब में पीयूष गोयल ने यह पलटवार किया।
Rahul Gandhi suffers from chronic political amnesia. He has done it again…chosen propaganda over facts, theatrics over truth!
The same COEMPT EDUTECK PVT. LTD. that Rahul Gandhi is today calling “controversial” was repeatedly awarded projects by institutions functioning under… https://t.co/BlGAmHvqsK
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 28, 2026