Oil Price Hike : मई में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Oil Price Hike : मई में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली, May 25, (Political Insight) : देश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर तेल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। आज यानी 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से पहले क्रूड ऑयल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से तेल कंपनियों की लागत बढ़ गई है। ऐसे में कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। वहीं, यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

इस महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है।

25 मई : पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा

23 मई : पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा

19 मई : पेट्रोल-डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

15 मई : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

BJD को बड़ा झटका : राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने दिया इस्तीफा

भुवनेश्वर, May 25, (Political Insight) : बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नवीन पटनायक के…

देश में Petrol-Diesel पर सियासत गरमाई, विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली, May 25, (Political Insight) : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ईंधन के दाम बढ़ने पर…