गौकशी पर सख्त BJP सरकार, बोली- बंगाल में कानून से ऊपर कोई नहीं

गौकशी पर सख्त BJP सरकार, बोली- बंगाल में कानून से ऊपर कोई नहीं

कोलकाता, May 22 (Political Insight): पश्चिम बंगाल BJP नेता और मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने राज्य में गौकशी, वंदे मातरम् विवाद, अवैध निर्माण और दल-बदल की राजनीति को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में 1950 के दशक से एक नियम लागू है, जिसके तहत 14 साल तक किसी गाय को काटा नहीं जा सकता। अगर गाय 14 साल से अधिक उम्र की है, तो उसके बीमार या अनुपयोगी होने का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। गलत प्रमाणपत्र जारी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

भारत में रहना है तो कानून का सम्मान करना होगा

अग्निमित्रा पॉल ने पूर्व TMC नेता हुमायूं कबीर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंगाल में रहने वालों को राज्य और देश के कानूनों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि कुर्बानी की परंपरा जारी रह सकती है, लेकिन नियमों और कानून के दायरे में। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में रहने वाले हर नागरिक को संविधान और कानून का सम्मान करना चाहिए। वंदे मातरम् विवाद पर उन्होंने कहा कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में इसका विरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत माता का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

BJP में दूसरे दलों के नेताओं की एंट्री पर रोक

BJP नेता ने 2021 के चुनाव बाद हुई हिंसा और कुछ कलाकारों के कथित सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कलाकारों से समाज को जोड़ने की उम्मीद की जाती है, इसलिए हिंसा या धमकी भरी भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। साथ ही उन्होंने कहा कि BJP ने फिलहाल दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी पार्टी के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार पर सरकार का रुख सख्त

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जब अवैध तरीके से बने गोदामों में आग लगी, और कई लोगों की जान गई, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था। उन्होंने मुकुंदपुर और हावड़ा की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों की जान बचाने और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई को “लोकतंत्र की हत्या” बताना गलत है। उन्होंने कहा कि CM सुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

BJD को बड़ा झटका : राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने दिया इस्तीफा

भुवनेश्वर, May 25, (Political Insight) : बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नवीन पटनायक के…

देश में Petrol-Diesel पर सियासत गरमाई, विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली, May 25, (Political Insight) : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ईंधन के दाम बढ़ने पर…