‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से सम्मानित हुए PM मोदी

‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से सम्मानित हुए PM मोदी

नई दिल्ली, May 18, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तहत UAE और नीदरलैंड के बाद रविवार, 17 मई को स्वीडन पहुंचे। स्वीडन दौरे के दौरान गोथेनबर्ग में आयोजित एक विशेष समारोह में स्वीडन की महामहिम क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया, क्राउन प्रिंसेस ऑफ स्वीडन ने PM नरेंद्र मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया।

यह स्वीडन के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है, जिसकी स्थापना 18वीं शताब्दी में की गई थी। यह सम्मान विदेशी शासनाध्यक्षों को असाधारण लोक सेवा और स्वीडन के साथ संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए PM मोदी ने इस सम्मान के लिए क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया और स्वीडन की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने यह सम्मान भारत के 1.4 अरब नागरिकों और भारत-स्वीडन के बीच स्थायी मित्रता को समर्पित किया।

PM मोदी ने कहा कि ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से सम्मानित किया जाना भारत और स्वीडन के बीच ऐतिहासिक संबंधों तथा सभ्यतागत जुड़ाव की पुनर्पुष्टि है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों की जनता के बीच आत्मीयता और स्नेह का प्रतीक भी है। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान से सम्मानित होने वाले पहले एशियाई नेता बने हैं। यह सम्मान भारत-स्वीडन सामरिक साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। साथ ही, यह द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और वैश्विक शांति एवं समृद्धि में योगदान देने के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

भारत ने UAE परमाणु संयंत्र पर हमले की निंदा की, कहा- यह स्वीकार्य नहीं

नई दिल्ली, May 18, (Political Insight) : भारत के विदेश मंत्रालय ने UAE के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हुए ड्रोन हमले को लेकर गहरी चिंता जताई है। खाड़ी क्षेत्र…

केरल में UDF सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

केरल, May 18, (Political Insight) : केरल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के करीब दो सप्ताह बाद आज UDF की नई सरकार का गठन हो गया। कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन…