कैबिनेट की मंजूरी: मॉडिफाइड UDAN योजना के लिए ₹28,840 करोड़ का प्रावधान, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी

कैबिनेट की मंजूरी: मॉडिफाइड UDAN योजना के लिए ₹28,840 करोड़ का प्रावधान, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी

नई दिल्ली: देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – मॉडिफाइड UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए कुल ₹28,840 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।

सरकार के इस फैसले का उद्देश्य देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ना है। योजना के तहत नए एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और हेलीपैड विकसित किए जाएंगे, जिससे कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस पहल से न केवल आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा अधिक सुलभ और किफायती बनेगी, बल्कि छोटे शहरों में व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मॉडिफाइड UDAN योजना का फोकस क्षेत्रीय असंतुलन को कम करना और देश के आर्थिक विकास को व्यापक आधार देना है। इसके माध्यम से ऐसे क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, जो अब तक हवाई सेवाओं से वंचित रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है ₹28,840 करोड़ के इस निवेश से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति मिलेगी और भारत की एविएशन सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। यह पहल सरकार के समावेशी विकास के विजन को भी मजबूती देती है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…