राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी

नई दिल्ली:- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित इस सूची में बिहार, हरियाणा, असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के नाम शामिल हैं।

बिहार और हरियाणा:-

बिहार से पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। हरियाणा से संजय भाटिया को पार्टी ने मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि इन नामों के जरिए पार्टी ने संगठन और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की है।

असम और छत्तीसगढ़:-

असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को टिकट दिया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पूर्वोत्तर और मध्य भारत में पार्टी अपने राजनीतिक आधार को और मजबूत करने के संकेत दे रही है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल:-

ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है। इन राज्यों में आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए पार्टी ने अनुभवी और संगठनात्मक रूप से सक्रिय नेताओं पर भरोसा जताया है।

राजनीतिक महत्व:-

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। राज्यसभा में संख्या बल बढ़ाना केंद्र सरकार के लिए अहम माना जाता है, क्योंकि इससे महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में आसानी होती है। बीजेपी की इस सूची को आगामी चुनावी रणनीति और 2026 के राजनीतिक परिदृश्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूची जारी होने के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अन्य दलों की ओर से भी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

ममता बनर्जी के समर्थन में केजरीवाल, कहा – लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं दीदी

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बातचीत कर उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। केजरीवाल ने…

PM मोदी को ‘आतंकी’ कहना पूरे देश का अपमान: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली, Apr 22, (Political Insight): केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे देश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा…