इजराइल पहुंचे PM मोदी, बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

इजराइल पहुंचे PM मोदी, बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्लीः- PM मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर बुधवार को इजराइल पहुंच गए। बेन गुरियन एयरपोर्ट पर इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय PM को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
पिछले नौ वर्षों में यह PMमोदी की दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वह जुलाई 2017 में इजराइल आए थे।

‘मेरे मित्र’ कहकर किया स्वागतः-

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर PM मोदी का स्वागत करते हुए लिखा, “स्वागत है मेरे मित्र PM नरेंद्र मोदी।” साझा किए गए वीडियो क्लिप में नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भारतीय प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत करते नजर आए। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी पोस्ट में इस दौरे को ऐतिहासिक बताया गया और PM मोदी के कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई।

नेसेट को संबोधित करेंगेः-

आपको बता दे कि PM मोदी इजरायली संसद “नेसेट” को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसके अतिरिक्त वह भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम और एक टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में भी भाग लेंगे। नेसेट में उनके सम्मान में आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

याद वाशेम स्मारक का भी करेगें दौराः-

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू “याद वाशेम” होलोकॉस्ट स्मारक का दौरा करेंगे। इजराइल आने वाले राष्ट्राध्यक्षों के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है। इसके बाद किंग डेविड होटल में दोनों नेताओं के बीच व्यापक द्विपक्षीय वार्ता होगी। बैठक के उपरांत पूर्व-निर्धारित समझौतों का आदान-प्रदान किया जाएगा और संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार इस यात्रा के दौरान भारत और इजराइल के बीच रक्षा सहयोग को लेकर भी चर्चा की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार ड्रोन और एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली से संबंधित संभावित समझौतों पर विचार हो सकता है। PM मोदी गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे इजराइल से भारत के लिए रवाना होगें।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि वह अपने “प्रिय मित्र” के इजराइल आने का इंतजार कर रहे हैं।

यरूशलम पोस्ट का विशेष स्वागतः-

इजराइली अखबार यरूशलम पोस्ट ने PM मोदी के स्वागत में विशेष फ्रंट पेज प्रकाशित किया। इसमें उनकी तस्वीर के साथ हिंदी में ‘नमस्ते’ और हिब्रू भाषा में ‘शालोम’ लिखा गया, जिसका अर्थ ‘नमस्ते’ या ‘शांति’ होता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

अलविदा आशा ताई: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन

मुंबई, 12 Apr, (Political Insight): भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 वर्ष की उम्र में…

No Deal! अमेरिका-ईरान वार्ता विफल, JD Vance बोले – ‘यह ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह’

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 Apr, (Political Insight): अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा कि लंबी बातचीत…