50वें मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित हुईं CM रेखा गुप्ता

50वें मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित हुईं CM रेखा गुप्ता

नई दिल्लीः- CM रेखा गुप्ता को जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 50वें ‘मातृश्री अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। राजधानी में आयोजित एक सादगीपूर्ण समारोह में उन्हें भारत माता की प्रतिमा और शॉल भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवॉर्ड समिति के संयोजक चेतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, महिला सशक्तिकरण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विवेक शर्मा, महामायी सेवा न्यास के दीपक बजाज और समिति के सदस्य बिट्टी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मातृश्री अवॉर्ड की 50वीं वर्षगांठ को संस्था की दीर्घ परंपरा और राष्ट्रभावना से जुड़ी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

आपको बता दे कि मातृश्री अवॉर्ड की स्थापना वर्ष 1975 में ‘पंजाब केसरी’ के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दिनेश शर्मा ने की थी। उनका उद्देश्य समाजसेवा, राष्ट्रहित और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना था।

दिनेश शर्मा अक्सर कहा करते थे, “चाहे सब कुछ भूल जाना, पर भारत माता को कभी मत भूलना।” इसी विचार के अनुरूप सम्मान स्वरूप भारत माता की प्रतिमा भेंट करने की परंपरा आज भी निभाई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले यह सम्मान देश की कई प्रमुख हस्तियों को प्रदान किया जा चुका है, जिनमें लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा, रजत शर्मा, खुशवंत सिंह और सरला माहेश्वरी शामिल हैं।

पांच दशकों की इस परंपरा के साथ मातृश्री अवॉर्ड आज भी समाजसेवा, राष्ट्रभावना और पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करने का प्रतीक माना जाता है। आयोजकों के अनुसार, 50वें संस्करण का आयोजन संस्था के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो आने वाले वर्षों में भी इसी भावना के साथ जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

21-23 अप्रैल तक जर्मनी दौरे पर राजनाथ सिंह, साइबर-AI और ड्रोन सहयोग पर फोकस

नई दिल्ली, 20 Apr, (Political Insight): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल, 2026 तक जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य भारत-जर्मनी के बीच रणनीतिक…

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…