आज BJP 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन संभालेंगे कमान

आज BJP 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन संभालेंगे कमान

नई दिल्लीः- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मंगलवार को औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस अवसर पर BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहने की संभावना है।

पद ग्रहण के पहले झंडेवालान देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाः-

आपको बता दे कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्हेंने दिल्ली के करोल बाग स्थित झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संभालेंगे कमानः-

आज मंगलवार को नितिन नबीन को औपचारिक रूप से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा, जिसके बाद वे पार्टी की कमान संभालेंगे। वह भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इस पद पर पहुंचने वाले सभी लोगो में वे अब तक के सबसे कम उम्र के नेता हैं।

BJP की ओर से नितिन नबीन एकमात्र उम्मीदवारः-

इससे एक दिन पहले सोमवार को नितिन नबीन ने भाजपा की ओर से एकमात्र उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके समर्थन में कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए, जिससे पार्टी के भीतर मजबूत संगठनात्मक एकजुटता का संदेश गया। PM मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 45 वर्षीय नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन दाखिल किया।

राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केवल एक ही नाम सामने आया। उन्होंने कहा कि दोपहर 2 से 4 बजे के बीच नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों के कुल 37 सेट प्राप्त हुए, जिन्हें जांच के बाद वैध पाया गया। इसके साथ ही उनके निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

गौरतलब है कि, इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और निवर्तमान पार्टी अध्यक्ष JP नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उस समय भी उन्हें पूर्ण समर्थन दिया था।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…