सिर्फ डेढ़ घंटे के लिए भारत आ रहे UAE के राष्ट्रपति

सिर्फ डेढ़ घंटे के लिए भारत आ रहे UAE के राष्ट्रपति

नई दिल्लीः- संयुक्त अरब अमीरात UAE के राष्ट्रपति शेख-मोहम्मद-बिन-जायद-अल-नाहयान आज भारत के संक्षिप्त दौरे पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, UAE के राष्ट्रपति शाम 4 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद 4 बजकर 45 मिनट पर PM मोदी के साथ उनकी मुलाकात होगी। बैठक के बाद शेख-मोहम्मद-बिन-जायद-अल-नाहयान शाम 6 बजकर 5 मिनट पर भारत से रवाना हो जाएंगे।

बैठक पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की होगी नज़रः-

आपको बता दे कि, कुछ घंटों के इस दौरे को भारत-UAE संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब वैश्विक राजनीति में तनाव का माहौल है। वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के चीन और रूस के साथ संबंधों में खटास, ईरान में बिगड़ते हालात और पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच इस उच्चस्तरीय बैठक पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी नजर है होगी।

गौरतलब है कि, शेख-मोहम्मद-बिन-जायद-अल-नाहयान राष्ट्रपति पद संभालने के बाद तीसरी बार भारत आ रहे हैं, जबकि पिछले एक दशक में यह उनकी पांचवीं भारत यात्रा है। उनके इस दौरे को दोनों देशों के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और UAE के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100.06 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। इसके साथ ही UAE भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में शामिल हो गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ वर्षों में भारत और UAE के संबंधों में तेजी से विस्तार हुआ है। ऊर्जा, निवेश, बुनियादी ढांचा, रक्षा और तकनीक सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों की साझेदारी मजबूत हुई है।

आपको बताते चले कि, वर्ष 2019 में PM मोदी को UAE के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया गया था, जो दोनों देशों के बीच गहरे और भरोसेमंद संबंधों का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…