समस्तीपुर में पीएम मोदी की गरज: “अब लालटेन की जरूरत नहीं, हर हाथ में मोबाइल की रोशनी

समस्तीपुर में पीएम मोदी की गरज: “अब लालटेन की जरूरत नहीं, हर हाथ में मोबाइल की रोशनी

बिहार में चुनावी प्रचार-प्रसाद की शुरूआत हो चुकी। आज पीएम मोदी NDA के लिए वोट मांगने बिहार आये हैं। समस्तीपुर में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे जबकि शाह सिवान और बक्सर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि जब आपके पास मोबाइल की लाइट है तो लालटेन की क्या जरूरत है.।

उनकी अपील के बाद रैली में मौजूद लोगों ने मोबाइल निकालकर लाइट जलाई, तो राज खुला. दरअसल पीएम मोदी ने आरजेडी पर अपने चिरपरिचित अंदाज में वार किया और कहा कि सभी के हाथ में रोशनी है, इसलिए अब लालटेन की जरूरत नहीं है.। प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने से पहले समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम जाएंगे। दिवंगत कर्पूरी ठाकुर पिछले साल (NDA) सरकार ने मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर मेरे गरीब परिवारों को दिए हैं।

इनमें से 60 लाख पक्के घर बेगूसराय के गरीबों को मिले हैं। हर गरीब को मुफ्त इलाज, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त गैस कनेक्शन, सस्ती गैस, ये सिर्फ सुविधाएं नहीं बल्कि सम्मान देने वाली जरुरते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये एनडीए की सरकार है. इसने गांव-गांव में इंटरनेट पहुंचाया है. पीएम मोदी ने समस्तीपुर की रैली में आरजेडी के जंगलराज का भी जिक्र किया. । राज्य में दो चरणों में छह और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

Ramsar Wetlands India: यूपी के बलिया में सुरहा ताल बना देश का 100वां रामसर स्थल

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के रामसर स्थलों की संख्या 100 तक पहुंचने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे देश की पर्यावरण संरक्षण…

BHAVYA योजना से भारत में औद्योगिक क्रांति की तैयारी, 100 नए पार्क विकसित होंगे

नई दिल्ली, 6, जून (Political Insight) : उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने देशभर में विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए शुरू की…