भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भी इसमें बदलाव नहीं हुआ था। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि कमेटी ने नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया है।
मौजूदा रेपो दर 5.5% है। रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैंकों को पैसा उधार देता है। आरबीआई ने आखिरी बार जून 2025 में रेपो रेट में 50 आधार अंक की कटौती की थी, लेकिन अगस्त में दरों को अपरिवर्तित रखा गया था। इस साल इसमें 1% कटौती की गई है। इस साल 3 बार घटा रेपो रेट, 1% की कटौती हुई RBI ने फरवरी में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की ओर से ये कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी।