गाजा युद्ध के अंत की ओर बढ़ता कदम: ट्रंप की शांति योजना को मोदी का समर्थन

गाजा युद्ध के अंत की ओर बढ़ता कदम: ट्रंप की शांति योजना को मोदी का समर्थन

गाजा में लंबे वक्त से चल रहा युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए एक खास प्लान तैयार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (30 सितंबर) को ट्रंप की योजना का स्वागत किया. उन्होंने सहमति जताते हुए यह भी कहा कि बाकी देश भी इस मसले पर ट्रंप से सहमत होंगे, जिससे हमास और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध खत्म किया जा सके. । ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को 20 सूत्री योजना पर सहमति के लिए धन्यवाद दिया और हमास को चेतावनी दी कि अस्वीकार करने पर इजरायल को अमेरिका का पूरा समर्थन मिलेगा।

ट्रंप की शांति योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “हम राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए एक व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और जंग को समाप्त करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।”। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा कि नेतन्याहू से मुलाकात और 20 सूत्रीय शांति योजना जारी करने के बाद अमेरिका गाजा युद्ध में शांति के बहुत करीब है. वहीं नेतन्याहू ने कतर की राजधानी दोहा में हवाई हमले के लिए खेद जताया.

व्हाइट हाउस में नेतन्याहू की मौजूदगी में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, हमास के खतरे को खत्म करने के लिए इजरायल को मेरा पूरा समर्थन है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम शांति के लिए एक समझौता करेंगे और अगर हमास इस समझौते को अस्वीकार करता है, जो हमेशा संभव है, तो वे ही एकमात्र विकल्प बचेंगे. बाकी सभी ने इसे स्वीकार कर लिया है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें सकारात्मक जवाब मिलेगा. राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा, “जो चीजें सैकड़ों और हजारों सालों से चली आ रही हैं, हम उन्हें बदलने जा रहे हैं, कम से कम हम बहुत-बहुत करीब हैं और मुझे लगता है कि हम बहुत करीब हैं और मैं बीबी को वास्तव में इसमें शामिल होने और काम करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.”

ये भी पढ़ें-

Related Posts

CJP का 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, जानिए कौन हैं पार्टी के तीन नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। सोशल मीडिया पर मजाक के रूप…

BJP जनता को राहत नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार दे रही: अभय चौटाला

हरियाणा, June 4, (Political Insight) : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने BJP सरकार पर जनता की समस्याओं को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने…