राजगीर में हॉकी एशिया कप का धमाकेदार आगाज़, भारत ने चीन को हराया 4-3 से

राजगीर में हॉकी एशिया कप का धमाकेदार आगाज़, भारत ने चीन को हराया 4-3 से

बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप का शानदार आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया। भारतीय हॉकी टीम का सामना अपने पहले मैच में चीन से हुआ जिसे मेजबानों ने 4-3 से जीत लिया। चीन ने भारत को बेहतरीन टक्कर दी लेकिन आखिरी क्वार्टर में मेजबान टीम ने उसे ज्यादा मौके नहीं दिए और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के गोल के दम पर जीत हासिल की।इससे पहले मलेशिया, जापान और कोरिया ने अपने शुरुआती मैचों में जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीन गोल दागे और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उनके अलावा एक गोल जुगराज सिंह ने किया। वहीं, चीन की तरफ से चेन बेनहाई, गाओ जियेशेंग और डू शिहाओ ने गोल दागे।इस बार टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो पूल में बांटा गया है. पूल-ए में भारत, चीन, जापान और कजाखस्तान शामिल हैं. जबकि पूल-बी में पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया के साथ मलेशिया, बांग्लादेश और चाइनीज ताइपे की टीमें उतरी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को पहली बार एशिया कप की मेजबानी मिलने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि बिहार पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की मेजबानी कर रहा है. हाल के वर्षों में बिहार ने खेलों का केंद्र बनने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है.”

हॉकी एशिया कप सिर्फ ट्रॉफी जीतने का मौका नहीं, बल्कि 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले FIH हॉकी विश्व कप के लिए सीधा टिकट भी है. ऐसे में सभी टीमें जीत के साथ नॉकआउट चरण तक पहुंचने के लिए जी-जान से मेहनत कर रही हैं. बिहार की धरती पर पहली बार आयोजित यह टूर्नामेंट न सिर्फ खेल प्रेमियों के लिए रोमांच का नया पन्ना लिख रहा है, बल्कि राज्य की खेल संस्कृति को भी नई पहचान दे रहा है.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया: राहुल गांधी

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा को ऑडियो संदेश…

TMC में बड़ी टूट! ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, ममता खेमे ने जताई आपत्ति

कोलकाता, June 4, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सामने राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पार्टी से अलग हुए 60 विधायकों ने बुधवार को विधानसभा…