भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत: दोनों देशों ने उच्चायुक्तों की नियुक्ति की

भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत: दोनों देशों ने उच्चायुक्तों की नियुक्ति की

भारत और कनाडा के रिश्तों में पिछले एक साल से चली आ रही खटास अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है. यही वजह है क‍ि जस्‍ट‍िन ट्रूडो सरकार जाने के 9 महीनों बाद भारत ने कनाडा में अपना नया राजदूत न‍ि‍युक्‍त क‍िया है. विदेश मंत्रालय ने बताया क‍ि सीनियर डिप्‍लोमैट दिनेश के. पटनायक को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. ।

वे 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं और इस समय स्पेन में भारत के राजदूत के तौर पर कार्यरत हैं। जानकारी के मुताबिक वे बहुत जल्द ही अपना नया कार्यभार संभालेंगे। वहीं कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद ने आज घोषणा की कि क्रिस्टोफर कूटर को भारत में कनाडा का नया हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यह पद इससे पहले कैमरन मैके के पास था। भारत ने अक्टूबर 2024 में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े विवाद के बाद अपने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया था। भारत और कनाडा के बीच तनाव 2023 में तब बढ़ा था जब कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था।

अब कनाडा की नई सरकार के आने के बाद भारत से रिश्ते सुधारने की कोशिश हो रही है। जून 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा यात्रा और नए कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ उनकी मुलाकात में रिश्तों को समान्य बनाने पर बात हुई। दोनों नेताओं ने उच्चायुक्तों की बहाली, व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करने, कनेक्टिविटी, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई। कनाडा में करीब 16 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो वहां की आबादी का बड़ा हिस्सा हैं। शिक्षा और कारोबार में भी भारतीय युवाओं की मजबूत मौजूदगी है।

ऐसे में उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी कि दोनों देशों के बीच संवाद को सकारात्मक दिशा दें और रिश्तों में आए तनाव को दूर करें। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि दोनों देशों के राजनीतिक मतभेदों को किनारे कर सहयोग के रास्ते तलाशना, खासकर व्यापार, शिक्षा, विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…