त्योहारों में सफर होगा आसान: रेलवे चलाएगा 4000+ स्पेशल ट्रेनें, वंदे भारत भी शामिल

त्योहारों में सफर होगा आसान: रेलवे चलाएगा 4000+ स्पेशल ट्रेनें, वंदे भारत भी शामिल

यात्रिगण जरा ध्यान दें…अब त्योहारी समय में ट्रेन की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकती है, क्योंकि रेलवे ने हजारों स्पेशल ट्रेन के साथ 150 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. दरअसल भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। दीपावली और छठ महापर्व के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने इस बार स्पेशल ट्रेनों के 4000 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है.

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार स्पेशल ट्रेनों में देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत को भी शामिल किया जा सकता है. खासतौर पर दिल्ली से पटना व लखनऊ से छपरा के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने पर विचार किया जा रहा है. इससे पूर्वी राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.। हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन बिहार के समस्तीपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 27 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से रात 23:00 बजे रवाना होगी. रविवार को 06:40 बजे झाझा, 07:38 बजे किउल, 09.30 बजे बरौनी, 10.10 बजे दलसिंहसराय, 11.20 बजे समस्तीपुर, 12.40 बजे दरभंगा, 13.10 बजे कमतौल, 13.38 बजे जनकपुर रोड, 14.30 बजे सीतामढ़ी और 15.08 बजे बैरगनिया रुकते हुए 16.15 बजे रक्सौल पहुंच जाएगी.।

ठीक इसी तरह गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल 28 सितंबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से 17:45 बजे रवाना होगी. 18:35 बजे बैरगनिया, 19:25 बजे सीतामढ़ी, 20:05 जनकपुर रोड, 20:27 बजे कमतौल, 21:00 बजे दरभंगा, 22:10 बजे समस्तीपुर, 22:40 बजे दलसिंहसराय, 23:45 बजे बरौनी, अगले दिन 01:30 बजे किउल, 03:00 बजे झाझा रुकते हुए 10:50 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी.। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से दशहरा के मौके पर कोलकाता जाने और आने वाले लोगों को राहत मिलेगी.। ऐसे में रेलवे की इस पहल यात्रियों को सुविधा होगी. साथ ही ट्रेनों में अधिक भीड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण बिल पर संसद में गरमाई बहस, अखिलेश यादव ने उठाए मंशा और प्रक्रिया पर सवाल

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर शुक्रवार को तीखी बहस देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…