असम में आज कैबिनेट विस्तार, हिमंत सरकार में शामिल होंगे 12 नए मंत्री

असम में आज कैबिनेट विस्तार, हिमंत सरकार में शामिल होंगे 12 नए मंत्री

असम, June 5, (Political Insight) : असम की राजनीति में आज बड़ा दिन है। CM हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा गुरुवार देर शाम की गई घोषणा के अनुसार, शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान 12 विधायक मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:45 बजे आयोजित किया जाएगा। इस विस्तार के बाद असम मंत्रिपरिषद की संख्या बढ़कर 17 हो जाएगी, हालांकि कैबिनेट में अभी भी दो पद रिक्त रहेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी साझा की थी।

आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंता मल्ला बरुआ, कौशिक राय, केशब महंत, कृष्णेंदु पाल, नीलिमा देवी, पियूष हजारिका, रणोज पेगू और सुसांता बरगोहेन शामिल हैं। इनमें अश्विनी राय सरकार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सुसांता बरगोहेन और नीलिमा देवी को नए चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, पिछली भाजपा नीत सरकारों में मंत्री रहे चंद्र मोहन पटोवारी और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत फुकन को इस बार मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। दूसरी ओर, मंगलदई से पहली बार विधायक बनीं और भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेता नीलिमा देवी का संभावित मंत्री बनना इस विस्तार का सबसे बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है। उनके शामिल होने पर वह सरकार में दूसरी महिला मंत्री बन जाएंगी।

मंत्रिमंडल विस्तार में सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) को भी प्रतिनिधित्व मिला है। AGP के वरिष्ठ नेता केशब महंत मंत्री पद की शपथ लेंगे और अतुल बोरा के बाद पार्टी के दूसरे मंत्री होंगे। वहीं, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) की ओर से चरण बोड़ो सरकार में एकमात्र प्रतिनिधि बने हुए हैं।

वहीं अब सबकी नजर इस ओर रहेगी कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किस प्रकार करते हैं और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह विस्तार सरकार की राजनीतिक और प्रशासनिक रणनीति को किस तरह मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट के बीच RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 5.25% पर कायम

नई दिल्ली, June 5, (Political Insight) : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद रेपो दर को 5.25…

अन्नामलाई का BJP से इस्तीफा मंजूर, अब क्या होगा अगला राजनीतिक कदम?

नई दिल्ली, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर जहां…