सिद्धारमैया युग का अंत, डीके शिवकुमार आज लेंगे CM पद की शपथ

सिद्धारमैया युग का अंत, डीके शिवकुमार आज लेंगे CM पद की शपथ

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार बुधवार शाम 4 बजे लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल थावर चंद गेहलोत उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद शिवकुमार राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं। उन्हें हाल ही में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।

जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार के साथ 10 से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार इस महीने होने वाले राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के बाद किए जाने की संभावना है। शपथ ग्रहण से पहले शिवकुमार ने दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ मंत्रिमंडल गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में सिद्धरमैया भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खहगे, राहुल गांधी, के. सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला के साथ अलग-अलग दौर की बातचीत की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती चरण में जी परमेश्वर, प्रियांक खरगे, रामालिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल और यतींद्र सिद्धारमैया जैसे नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

नए मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पुराने और नए चेहरों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। साथ ही सिद्धरमैया समर्थक नेताओं को भी पर्याप्त जगह देने की कोशिश होगी। कई उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में चल रही है।

मंत्री पद के दावेदारों की लंबी सूची के बीच शिवकुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाए रखने की होगी। इस बीच कांग्रेस ने सिद्धरमैया को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य नियुक्त कर उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंप दी है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…