माफिया-गुंडों के सामने नाक रगड़ती थी सपा, मऊ में बरसे CM योगी

माफिया-गुंडों के सामने नाक रगड़ती थी सपा, मऊ में बरसे CM योगी

लखनऊ, May 29 (Political Insight) : उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मऊ दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 392 करोड़ रुपये की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए CM ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। CM योगी ने 2005 के मऊ दंगों और उस समय की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि तब सरकार माफियाओं के सामने घुटने टेक चुकी थी, जबकि आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में माफिया और उपद्रवियों के लिए कोई जगह नहीं है।

देश में सिर्फ चार जातियां

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में केवल चार जातियां हैं—गरीब, युवा, नारी और अन्नदाता किसान। CM ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि PM मोदी दिल्ली में योजनाएं बनाते थे और BJP शासित सभी राज्य उन्हें लागू करते थे, लेकिन 2014 से 2017 तक उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार ने उन योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। CM योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी माफिया और गुंडों के सामने नतमस्तक रहती थी।

राशन हजम कर जाते थे सपा-कांग्रेस के गुंडे

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी से पूछा जाना चाहिए कि प्रदेश में 65 लाख लोगों को आवास मिला, तो यह उनके शासनकाल में क्यों नहीं मिला? जिन तीन करोड़ गरीब परिवारों के घरों में शौचालय बने, वे उनके कार्यकाल में क्यों नहीं बने? CM योगी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश में लगभग 50 वर्षों तक शासन किया, लेकिन तब ये कार्य क्यों नहीं हुए? CM ने कहा कि आज जिन 16 करोड़ गरीबों को राशन की सुविधा मिल रही है, वह पहले क्यों नहीं मिलती थी? उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय कांग्रेस और सपा के गुंडे गरीबों का राशन हजम कर जाते थे और जरूरतमंदों तक कुछ नहीं पहुंचता था।

उपद्रव मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

CM योगी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब त्योहार और धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहे हैं और उपद्रव फैलाने वालों को बख्शा नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है और किसी भी कीमत पर प्रदेश की सुरक्षा और शांति से समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…