सिद्धारमैया ने CM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, DK शिवकुमार ने लिया आशीर्वाद

सिद्धारमैया ने CM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, DK शिवकुमार ने लिया आशीर्वाद

कर्नाटक, 28 मई (Political Insight): कर्नाटक की राजनीति में CM सिद्धारमैया का कार्यकाल आज समाप्त हो सकता है। इसी सिलसिले में गुरुवार सुबह सीएम आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग शुरू हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री सहित पार्टी के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए। बैठक के दौरान CM ने अपने सहयोगी मंत्रियों को पद छोड़ने की जानकारी दी।

वहीं, सीएम सिद्धारमैया ने आज राज्यपाल से मिलने का समय भी मांगा है, जहां वे अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद D.K. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें डी.के. शिवकुमार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जा सकता है।

डीके ने सिद्धारमैया के छुए पैर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बीच कर्नाटक कांग्रेस पार्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल नजर आया। CM आवास पर आयोजित मीटिंग में पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KPCC अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने सत्ता हस्तांतरण से पहले सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उन्हें गले लगाया।

सीएम आवास पहुंच रहे विधायक

राज्य में नेतृत्व में हो रहे बदलाव के बीच कांग्रेस विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं। CM सिद्धारमैया के आवास पर नाश्ते की बैठक में पहुँचते हुए पार्टी विधायक बसवराज रायरेड्डी ने कहा, “पार्टी जो भी फैसला करेगी, हम उसका पालन करेंगे। मैं नाश्ते के लिए आया हूं।” इसके साथ ही ब्रेकफास्ट मीटिंग में मंत्री एच.के. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी समेत कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस के कई नेता नाश्ते पर पहुंचे हैं।

कर्नाटक में राजनीतिक ट्विस्ट

कर्नाटक में सत्ता हस्तांतरण की खबरों के बाद लगातार राजनीतिक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ आज सीएम सिद्धारमैया अपना इस्तीफा देंगे, जिसके लिए उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा है, वहीं दूसरी ओर राज्यपाल राज्य में नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल देर रात को ही मुंबई के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत कुछ आपात कारणों से अचानक मुंबई गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि कर्नाटक के राज्यपाल बेंगलुरु से मुंबई पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक उनके कर्नाटक वापस आने का कोई प्लान सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि अभी तक उनकी वापसी की कोई फ्लाइट बुक नहीं की गई है। इसी बीच रात को ही राज्यपाल के कर्नाटक से निकल जाने पर तमाम अटकलें तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे बीजेपी का खेल बता रहे हैं।

धन्यवाद देने के लिए सिद्धारमैया ने बुलाई बैठक

कर्नाटक के मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को नाश्ते पर बुलाया और इस्तीफा देने से पहले वह सभी मंत्रियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते थे। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि सिद्धारमैया को दिल्ली में किसी पद की पेशकश की गई है या नहीं। यह हाईकमान पर निर्भर करता है। इन सभी राजनीतिक हलचल के बीच डीके के समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। डी.के. शिवकुमार के समर्थक बेंगलुरु स्थित उनके आवास के बाहर जमा हो गए हैं। उनके हाथों में बुके और फूलों के गुलदस्ते नजर आ रहे हैं। कई गिफ्ट लेकर लोग पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…