सिद्धारमैया ने CM पद से दिया इस्तीफा, कहा- हाईकमान के निर्देश का किया पालन

सिद्धारमैया ने CM पद से दिया इस्तीफा, कहा- हाईकमान के निर्देश का किया पालन

कर्नाटक, May 28, (Political Insight) : कर्नाटक के CM सिद्दारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इसकी जानकारी दी। सिद्धारमैया ने बताया कि वे राज्यपाल भवन गए थे, लेकिन राज्यपाल शहर में मौजूद नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि जैसे ही राज्यपाल बेंगलुरु लौटेंगे, औपचारिक रूप से इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा पार्टी हाईकमान के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, मैं कई बार कह चुका हूं, “जब भी हाईकमान मुझसे इस्तीफा देने को कहेगा, मैं उसका पालन करूंगा।” उन्होंने बताया कि कल ही उन्हें इस्तीफा देने का निर्देश मिला था, जिसके बाद उन्होंने आज अपना पद छोड़ दिया।

सिद्धारमैया ने दावा किया कि कांग्रेस के पास कर्नाटक में मजबूत बहुमत है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पास 135 विधायक हैं और दो अन्य विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है, जिससे सरकार पूरी तरह स्थिर है। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार बनाने की प्रक्रिया संविधान के अनुसार ही आगे बढ़ेगी और उन्हें विश्वास है कि राज्यपाल औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेंगे।

अंत में उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का धन्यवाद करते हुए कहा कि 2006 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें लगातार पार्टी का समर्थन और सम्मान मिला है। उन्होंने अपने दोनों कार्यकाल के दौरान साथ काम करने वाले सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…