कर्नाटक में बदलाव की आहट? दिल्ली पहुंचे CM सिद्धारमैया और DK शिवकुमार

कर्नाटक में बदलाव की आहट? दिल्ली पहुंचे CM सिद्धारमैया और DK शिवकुमार

नई दिल्ली, May 26, (Political Insight) : कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच CM सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ होने वाली अहम बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। राज्य में पिछले कुछ समय से कांग्रेस नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में दिल्ली में बुलाई गई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से अब तक बैठक के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हाईकमान ने बुलाया, एजेंडा नहीं पता” : सिद्धारमैया

दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें हाईकमान ने बुलाया था, इसलिए वह बैठक में शामिल होने आए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बैठक का विषय नहीं पता है। वेणुगोपाल जी ने मुझे बैठक के लिए आमंत्रित किया था और मैं आ गया हूं।” सिद्धारमैया ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की।

सवालों पर मुस्कुराते रहे DK शिवकुमार

वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जब इंदिरा भवन के लिए रवाना हो रहे थे, तब मीडिया ने उनसे बैठक और संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सवाल किए। हालांकि, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मीडिया के लगातार सवाल पूछने पर डीके शिवकुमार केवल मुस्कुराते रहे और फिर वहां से रवाना हो गए।

ढाई-ढाई साल CM फॉर्मूले की चर्चा फिर तेज

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि डीके शिवकुमार ने भी मुख्यमंत्री पद पर दावा जताया था। बाद में कांग्रेस हाईकमान ने दोनों नेताओं के बीच समझौता कराया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद साझा करने का फॉर्मूला तय किया गया था। अब सिद्धारमैया के कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने के बाद शिवकुमार समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग तेज कर रहे हैं। वहीं, राज्य के गृहमंत्री जी. परमेश्वर को भी मुख्यमंत्री पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें भी दिल्ली बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…