‘धाक जमाने के लिए हो रहे एनकाउंटर’… अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला

‘धाक जमाने के लिए हो रहे एनकाउंटर’... अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला

लखनऊ, May 26, (Political Insight) : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार की मर्जी से फर्जी एनकाउंटर कराए जा रहे हैं और इसके जरिए भय का माहौल बनाया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में लगातार फेक एनकाउंटर की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी धाक जमाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। SP प्रमुख ने कहा, “ये सरकार जाति देखकर एनकाउंटर करवाती है। सबसे ज्यादा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के लोग इसका शिकार हुए हैं।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के पिछले दस वर्षों में पीडीए वर्ग पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं।

SP प्रमुख ने वर्ष 2020 के हाथरस मामले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जो तस्वीर हाथरस में देखने को मिली थी, वैसी ही स्थिति अब 2026 में भी दिखाई दे रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है और सरकार के संरक्षण में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।

बिजली संकट को लेकर भी अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस समस्या को दूर करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिजली व्यवस्था सुधारने के बजाय केवल बिजली दरें बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला है। अखिलेश ने दावा किया कि आज प्रदेश में जो बिजली मिल रही है, वह समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान लगाए गए बिजलीघरों की वजह से संभव हो पा रही है।

PM नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP “फेक एनकाउंटर” की तरह “फेक अर्थव्यवस्था” का भी प्रचार कर रही है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…