WB Election: फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, 285 केंद्रों पर मतदान

WB Election: फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, 285 केंद्रों पर मतदान

पश्चिम बंगाल, May 21, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान (री-पोलिंग) शुरू हो गया है। फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जबकि 24 मई को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। दरअसल, 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान फाल्टा में कथित बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था। शिकायतों में मुख्य रूप से भाजपा उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न वाले EVM बटनों को सफेद टेप से ढकने का आरोप लगाया गया था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उपचुनाव को देखते हुए फाल्टा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं। किसी भी राज्य में उपचुनाव के दौरान इतनी बड़ी सुरक्षा तैनाती को असाधारण माना जा रहा है। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने फाल्टा के विकास पैकेज को लेकर मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी पर भरोसा जताया था।

EVM पर बना रहेगा नाम

जानकारी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जहांगीर खान की घोषणा के बावजूद उनका नाम तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में EVM पर बना रहेगा और मतदान उसी आधार पर कराया जाएगा। पश्चिम बंगाल मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उम्मीद जताई है कि कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच यह पुनर्मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…