पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पांचवें दिन फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पांचवें दिन फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली, May 19, (Political Insights) : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ईंधन संकट के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को लगातार पांचवें दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ा दिए। नए रेट के अनुसार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।

इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3-3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। ताजा वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। तेल कंपनियों ने सोमवार देर रात पेट्रोल पंप संचालकों को नई कीमतों की जानकारी दी।

लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। माल ढुलाई महंगी होने से खाने-पीने की वस्तुओं समेत रोजमर्रा के सामानों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। सबसे ज्यादा असर दैनिक यात्रा करने वालों, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और छोटे व्यापारियों पर पड़ने की आशंका है।

तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव और आपूर्ति संकट के कारण यह फैसला लेना पड़ा। कंपनियों के मुताबिक उत्पादन लागत और बिक्री मूल्य के बीच अब भी बड़ा अंतर बना हुआ है, इसलिए आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…