नई दिल्ली, May 19, (Political Insights) : रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिका छूट दे या न दे, इससे भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों में दी गई छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। अमेरिका की ओर से रूस से तेल खरीद को लेकर दिए गए बयानों के बीच भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों का भारत की इम्पोर्ट योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
वैश्विक तेल संकट के बीच अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने समुद्र में फंसे रूसी तेल के जहाजों से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों का अस्थायी लाइसेंस जारी किया है। अमेरिकी ट्रेजरी मंत्री Scott Bessent ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से अतिरिक्त लचीलापन मिलेगा और यह सामान्य लाइसेंस कच्चे तेल के बाजार को स्थिर रखने के साथ ऊर्जा के लिहाज से संवेदनशील देशों तक तेल की पहुंच सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
इधर, अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है। भारत अमेरिकी छूट मिलने से पहले भी रूस से तेल खरीद रहा था, छूट के दौरान भी खरीद जारी रही और आगे भी जारी रहेगी।
सरकार ने देश की जरूरतों के मुताबिक पहले ही कच्चे तेल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर ली है, इसलिए देश में क्रूड ऑयल की कोई कमी नहीं है। आंकड़ों के अनुसार, भारत ने मई महीने में रूस से रिकॉर्ड 23 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात किया।
दुनियाभर में तेल की कीमतों को नियंत्रित रखने और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य बनाए रखने के लिए अमेरिका ने मार्च में भारत समेत कुछ देशों को रूस से तेल खरीदने की विशेष छूट दी थी। बाद में इस छूट को 16 मई तक बढ़ाया गया। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिका लगातार भारत पर रूस से सस्ते कच्चे तेल की खरीद कम करने का दबाव बनाता रहा है।
.@USTreasury is issuing a temporary 30-day general license to provide the most vulnerable nations with the ability to temporarily access Russian oil currently stranded at sea.
This extension will provide additional flexibility, and we will work with these nations to provide…
— Treasury Secretary Scott Bessent (@SecScottBessent) May 18, 2026