रायबरेली में सरकार पर बरसे Rahul, कहा- आर्थिक शॉक अमीरों को नहीं, आपको लगेगा

रायबरेली में सरकार पर बरसे Rahul, कहा- आर्थिक शॉक अमीरों को नहीं, आपको लगेगा

रायबरेली, May 19, (Political Insights) : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने ठकुराइन खेड़ा में सांसद निधि से बने बारात घर का लोकार्पण किया और एक सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि एक भयंकर आर्थिक तूफान सर पर है, जिसमें कुछ भी ठीक नहीं रहेगा।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 12 साल में मोदी जी ने जो ढांचा खड़ा किया है, वह सिर्फ अडानी और अंबानी के लिए था और अब वही ढांचा भरभराकर ढहने वाला है। चोट उन्हें नहीं लगेगी, उनके पास निकलने के रास्ते हैं। चोट युवाओं को, गरीबों को, मध्यम वर्ग को, किसानों को, मजदूरों को और छोटे व्यापारियों को लगेगी, जो कभी इस ढांचे का हिस्सा थे ही नहीं। अमीरों को कुछ नहीं होगा क्योंकि वे महलों में चैन से रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो आर्थिक शॉक आ रहा है, वह उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और आम जनता को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी देश की जनता से कहते हैं कि विदेश मत जाओ, लेकिन खुद विदेश यात्राएं कर रहे हैं और कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि वह एक महीने से लगातार कह रहे हैं कि आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसके बाद महंगाई आसमान छू लेगी। उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को कोई समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी हम यही कह रहे हैं कि देश के किसानों, मजदूरों और युवाओं की रक्षा की जानी चाहिए, लेकिन सरकार का आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…