WB कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को फ्री बस सेवा, 7वें वेतन आयोग को मंजूरी

WB कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को फ्री बस सेवा, 7वें वेतन आयोग को मंजूरी

कोलकाता, May 18, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल में सुभेंदु सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक के बाद राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के निर्णयों की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 1 जून से राज्य में महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। साथ ही लक्ष्मी भंडार योजना की लाभार्थी महिलाओं को स्वतः ही अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ भी मिलेगा।

सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग के गठन को भी मंजूरी दे दी है। इससे कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रेस ब्रीफिंग में धार्मिक परियोजनाओं और योजनाओं को लेकर भी बड़ा फैसला सामने आया। सरकार ने कहा कि धार्मिक गतिविधियों से जुड़े प्रोजेक्ट इस महीने तक जारी रहेंगे, लेकिन अगले महीने से इन्हें बंद कर दिया जाएगा। मदरसा विभाग तथा सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के तहत संचालित धर्म आधारित योजनाओं को भी समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

अग्निमित्रा पॉल ने यह भी कहा कि जिन लोगों को अब तक अन्नपूर्णा भंडार योजना का लाभ नहीं मिला है, उनके लिए जल्द ही एक पोर्टल शुरू किया जाएगा, जहां वे आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा CAA के लिए आवेदन करने वाले और ट्रिब्यूनल में लंबित मामलों वाले लोगों को भी इस योजना का लाभ देने का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…