‘न लॉकडाउन लगेगा, न ईंधन की कमी होगी’- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

‘न लॉकडाउन लगेगा, न ईंधन की कमी होगी’- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

नई दिल्ली:- देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बढ़ती चिंताओं और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच केंद्र सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को साफ किया कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है और लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
मीडिया से बातचीत में उन्होने जानकारी दी कि कुछ जगहों पर फैल रही लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी बातों पर ध्यान न दें और सामान्य जीवन जारी रखें। साथ ही उन्होंने राज्य सरकारों से भी कहा कि वे हालात पर नजर रखें, जमाखोरी पर सख्ती से रोक लगाएं और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को सुचारु बनाए रखें, ताकि किसी तरह की कमी की स्थिति न बने।

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के फैसले का किया स्वागतः-

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार के उस फैसले की भी तारीफ की, जिसमें पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की गई है। उन्होंने इसे आम लोगों को राहत देने वाला अहम कदम बताया। उनके मुताबिक, ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय हालात चुनौतीपूर्ण हैं और जिन क्षेत्रों से भारत को तेल और गैस की आपूर्ति होती है, वहां तनाव बना हुआ है, उस समय कीमतों को नियंत्रित रखना आसान नहीं होता।

रिजिजू ने कहा, “मैं देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं। मुश्किल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। यह दिखाता है कि सरकार आम नागरिकों की परेशानियों को लेकर गंभीर है।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत में तेल और गैस का उत्पादन सीमित है और देश काफी हद तक आयात पर निर्भर करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है। इसके बावजूद सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर कीमतों को काबू में रखने की कोशिश की है, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

आपको बता दे कि इस फैसले के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर करीब 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल को पूरी तरह ड्यूटी-फ्री कर दिया गया है। उन्होंने यह दावा किया कि इस फैसले से आम लोगों को सीधा फायदा होगा और बाजार में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

संसद सत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस फैसले का स्वागत सांसद भी करेंगे। उनके अनुसार, जनता के प्रतिनिधि होने के नाते सांसदों की भी जिम्मेदारी है कि वे ऐसे फैसलों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें और जनता तक सही संदेश पहुंचाएं।

लॉकडाउन की अफवाहों पर एक बार फिर जोर देते हुए रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी साफ तौर पर कहा है कि किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से पैनिक न करने की अपील की और कहा कि राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी तरह की जमाखोरी या कृत्रिम कमी को रोकें।

अंत में केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं और देश में ईंधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण समय जरूर है, लेकिन अगर सभी मिलकर काम करें तो हालात को आसानी से संभाला जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 

 

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…