ईरान ने किया अपने नए सुप्रीम लीडर के नाम का किया ऐलान

ईरान ने किया अपने नए सुप्रीम लीडर के नाम का किया ऐलान

तेहरान/दुबई:- अमेरिका और इज़राइल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान की सत्ता में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में मुजतबा खामेनेई के नाम की घोषणा की गई है। वह अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह लेंगे, जिनकी कथित तौर पर अमेरिका और इज़राइल के शुरुआती हमलों के दौरान तेहरान में मौत हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ईरान की धार्मिक और राजनीतिक संस्थाओं ने आपात बैठक के बाद इस फैसले को अंतिम रूप दिया। मुजतबा खामेनेई लंबे समय से ईरान के सत्ता तंत्र में प्रभावशाली माने जाते रहे हैं और उन्हें अपने पिता के करीबी सलाहकारों में गिना जाता था।

इज़राइल की कड़ी चेतावनीः-

इस घटनाक्रम के बीच इज़राइल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अली खामेनेई के किसी भी उत्तराधिकारी को भी निशाना बनाया जा सकता है। इज़राइली अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यदि ईरान की ओर से हमले जारी रहे तो सैन्य कार्रवाई और तेज की जा सकती है।

इस बीच संघर्ष का असर खाड़ी क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों ने अबू धाबी को भी निशाना बनाया। हालांकि U.A.E की वायु रक्षा प्रणाली ने कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

क्षेत्र में बढ़ता तनावः-

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका (U.S) , इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ता टकराव पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता को बढ़ा सकता है। कई देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और संघर्ष प्रभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

मौजूदा हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान निकालने की अपील कर रहा है, ताकि क्षेत्र में बड़े युद्ध की आशंका को टाला जा सके।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

मध्य प्रदेश HC ने भोजशाला परिसर को माना मंदिर, वाग्देवी प्रतिमा वापस लाने के निर्देश

मध्य प्रदेश, May 15, (Political Insight) : भोजशाला विवाद को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। HC ने कहा कि…

भारत-UAE रिश्तों को मिली नई मजबूती, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली, May 15, (Political Insight) : PM नरेंद्र मोदी अपने पांच दिवसीय विदेश दौरे के पहले चरण में UAE की राजधानी अबूधाबी पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान PM मोदी…