बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज: CM नीतीश कुमार आज दाखिल करेंगे राज्यसभा नामांकन!

बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज: CM नीतीश कुमार आज दाखिल करेंगे राज्यसभा नामांकन!

पटना:- बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ JDU की ओर से राम नाथ ठाकुर भी पर्चा भरेंगे। पार्टी ने इस मौके पर सभी प्रमुख नेताओं को मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि इस नामांकन समारोह को और भी अहम बनाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचेंगे और NDA उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे।

BJP और सहयोगी दलों के उम्मीदवार भी मैदान में

भाजपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी अपना पर्चा भरेंगे। इस तरह NDA के कुल पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

नई सरकार गठन की चर्चाएं तेज:-

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के साथ ही बिहार में संभावित सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में इसे बड़े बदलाव की भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। JDU नेता और मंत्री विजय चौधरी ने पुष्टि की है कि नामांकन के बाद NDA नेताओं की एक अहम बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा संभव है। कयास लगाए जा रहे हैं कि BJP मुख्यमंत्री पद संभाल सकती है, जबकि JDU को दो उपमुख्यमंत्री पद दिए जा सकते हैं।

कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA को बड़ी जीत मिली थी और उन्होंने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब संभावित सत्ता हस्तांतरण की अटकलों के बीच भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय के नाम चर्चा में हैं। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व और NDA की बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल, सभी की नजरें आज होने वाले नामांकन और उसके बाद की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हैं, जो बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकती।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…

West Bengal: चुनावी हार के बाद TMC का बड़ा एक्शन, सभी संगठनात्मक समितियां भंग

कोलकाता, June 3, ( Political Insight) : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी संगठनात्मक समितियों और सहयोगी संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की…