5 से 7 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित होगा 11वां रायसीना डायलॉग

5 से 7 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित होगा 11वां रायसीना डायलॉग

नई दिल्ली:- भारत का प्रमुख भू-राजनीति और भू-अर्थव्यवस्था सम्मेलन रायसीना डायलॉग का 11वां संस्करण गुरुवार से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 5 से 7 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2016 से हर साल आयोजित होने वाला यह संवाद वैश्विक रणनीतिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

यह सम्मेलन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जाता है।

आपको बता दे कि इस वर्ष का थीम “Saṁskāra: Assertion, Accommodation, Advancement” रखा गया है, जो वैश्विक चुनौतियों के बीच सभ्यतागत निरंतरता, अनुकूलन और प्रगति पर केंद्रित है।

रायसीना डायलॉग में दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, विदेश मंत्री, नीति-निर्माता, उद्योगपति, शिक्षाविद और पत्रकार भाग लेते हैं। यह मंच भू-राजनीतिक गठबंधनों, जलवायु परिवर्तन, प्रौद्योगिकी, आर्थिक सुरक्षा, वैश्विक शासन और इंडो-पैसिफिक क्षेत्रीय मुद्दों जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श के लिए जाना जाता है।

इस वर्ष के संस्करण में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की भागीदारी हो रही है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं और वे उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि तथा कीनोट स्पीकर के रूप में शामिल होंगे। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा भारत और फिनलैंड के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

इस बीच, भूटान के विदेश एवं विदेश व्यापार मंत्री ल्योंपो डी.एन. धुंग्येल बुधवार को दिल्ली पहुंचे, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भारत-भूटान साझेदारी गहरे भरोसे और सद्भाव पर आधारित है।

वहीं रवांडा के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री ओलिवियर जे.पी. नदुहंगिरेहे सोमवार को भारत पहुंचे। वे रायसीना डायलॉग में भाग लेने के साथ-साथ भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की दूसरी बैठक में भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि रायसीना डायलॉग को वैश्विक नेताओं और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद का अहम मंच माना जाता है। यह सम्मेलन बदलते वैश्विक परिदृश्य में सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और नई नीतिगत दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

भारत को संदेश, पाकिस्तान का बचाव, तुर्की के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होकर तुर्की ने भारत के प्रति अपना विरोधी रुख दिखाया था। अब तुर्की के…

CJP का 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, जानिए कौन हैं पार्टी के तीन नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, June 4, (Political Insight) : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 6 जून को दिल्ली में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने जा रही है। सोशल मीडिया पर मजाक के रूप…