अफगानिस्तान में हुए पाकिस्तान हमले की भारत ने की कड़ी न‍िंदा

अफगानिस्तान में हुए पाकिस्तान हमले की भारत ने की कड़ी न‍िंदा

नई दिल्लीः- भारत ने रविवार को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे “गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई” बताया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में इस प्रकार की सैन्य कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि भारत अफगान क्षेत्र पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने बताया कि हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 17 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं, जबकि छह लोगों के लापता होने की भी खबर है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी विफलताओं को बाहरी मुद्दों की ओर मोड़ने की एक और कोशिश प्रतीत होती है। उन्होंने दोहराया कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के समर्थन में खड़ा है।

आपको बता दे कि रविवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले किए। अफगान सरकार के अनुसार, बमबारी में कई नागरिक भी हताहत हुए है।

अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिदने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “पिछली रात, उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम लोगों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए।”

पाकिस्तान का पक्षः-

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरारने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्र में TPP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) और उसके सहयोगियों के सात आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है।

इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें भी इस घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- 

Related Posts

दिल्ली कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान ने कृषि सुधारों को दी नई दिशा

नई दिल्ली, May 29 (Political Insight) : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों…

भारत की आध्यात्मिक विरासत और आधुनिक नेतृत्व विश्व को प्रेरित कर रहे हैं : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु, May 30 (Political Insight) : बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वैश्विक समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में उन्होंने संगठन…