बजट के बाद ही सोना-चांदी की कीमते धड़ाम…जानिए वजह और आगे का रुख

बजट के बाद ही सोना-चांदी की कीमते धड़ाम...जानिए वजह और आगे का रुख

नई दिल्लीः- आम बजट पेश होने के अगले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार क्रैश हो गया, वहीं सोने चांदी के कीमतों में गिरावट, बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया ( MCX ) पर आज सुबह ही मार्केट ओपन होते ही बड़ी गिरावट देखने को मिली, जो अभी भी जारी है।

आपको बता दे कि गोल्ड रेट 3.05% की गिरावट के बाद 1,46,900 रुपये प्रति दस ग्राम और सिल्वर रेट 2,65,652 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गया। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के दबाव के चलते कीमती धातुओं में तेज बिकवाली देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दामों में 9 प्रतिशत तक की भारी टूट देखने को मिली।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी दोनों दबाव में नजर आए। बीते तीन कारोबारी दिनों से लगातार गिरावट के चलते चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 1.79 लाख रुपये तक टूट चुकी है। वहीं सोना भी फिसलकर करीब 1.37 लाख रुपये के स्तर तक आ गया है।

MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 5,719 रुपये यानी 4.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,36,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी 23,908 रुपये सस्ती होकर 2,41,744 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जिसमें करीब 9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

बाजार के जानकारों का कहना है कि फिलहाल वैश्विक आर्थिक संकेतों, डॉलर की चाल और निवेशकों की रणनीति के चलते सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का मौका है या आगे और नरमी देखने को मिलेगी, विशेषज्ञों द्वारा इस पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

असम में एनडीए की जीत के बाद सरमा का इस्तीफा, 12 मई को फिर शपथ लेने के संकेत

असम, May 6, (Political Insight) : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को गुवाहाटी स्थित लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह…

2027 उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा ने आई-पैक के साथ डील किया रद्द, फंड को बताया कारण

नई दिल्ली, May 6, (Political Insight): समाजवादी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है और पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के साथ अपनी…