राष्ट्रपति अभिभाषण के साथ आज से शुरू हुआ संसद का बजट सत्र

1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट
राष्ट्रपति अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

नई दिल्लीः- संसद के बजट सत्र की शुरुआत आज, बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति अपने अभिभाषण में केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की नीतियों, प्राथमिकताओं और एजेंडे का खाका पेश किया।

आपको बता दे कि आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कल 29 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इस बार आर्थिक सर्वेक्षण को आम बजट के पेश होने से तीन दिन पहले प्रस्तुत किया जा रहा है।

इससे पहले बजट की तैयारी के तहत नॉर्थ ब्लॉक में पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुईं। आमतौर पर यह समारोह बजट दस्तावेजों की गोपनीय प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

बजट सत्र दो चरणों में होगा आयोजितः-

गौरतलब हैं कि, संसद का बजट सत्र का आयोजन दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। जिसमें पहला चरण आज से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद सत्र स्थगित रहेगा और सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने की संभावना है। इस अंतराल के दौरान संसदीय समितियां बजट प्रस्तावों की विस्तार से समीक्षा करेंगी।

1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजटः-

इस वर्ष केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा, जो कि रविवार है। यह संसद के इतिहास घटित होने वाला एक दुर्लभ अवसर माना जा रहा है। सरकार ने इस बार 1 फरवरी को आधिकारिक रूप से बजट-डे घोषित किया है। आपको बता दे कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार नौवां केंद्रीय बजट होगा, जिसमें देश को बड़े आर्थिक फैसलों और घोषणाओं की उम्मीद है।

सर्वदलीय बैठक का आयोजनः-

इस बजट सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले सरकार ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक आयोजित की। संसद भवन परिसर में हुई इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में 39 राजनीतिक दलों के 51 नेताओं ने हिस्सा लिया और बजट सत्र-2026 से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस बैठक का आयोजन केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने किया। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन भी उपस्थित रहे।

30 बैठकें होंगी आयोजितः-

इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री ने जानकारी दी कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और सरकारी कार्य की आवश्यकता के अनुसार 2 अप्रैल तक चल सकता है। इस दौरान दोनों सदनों को 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित किया जाएगा और 9 मार्च से सत्र दोबारा शुरू होगा।
इस प्रकार कुल 65 दिनों की अवधि में संसद की 30 बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें पहले चरण में 13 और दूसरे चरण में 17 बैठकें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-

 

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…