बारामती विमान हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में आ रहे थे बारामतीः-
बारामती विमान हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

महाराष्ट्र/बारामतीः- महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का निधन हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब  मुंबई से बारामती आ रहा चार्टर्ड विमान रनवे के पास क्रैश लैंडिंग का शिकार हो गया।

DGCA से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार,  इस मुंबई- बारामती चार्टर प्लेन में सवार कुल पांच लोग हादसे में नहीं बच पाए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल से जुड़े वीडियो भी सामने आ रहें हैं, जिनमें विमान को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा जा सकता है।

एक दिन पहले मुंबई में कैबिनेट बैठकः-

आपको बताते चले कि अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक में भी भाग लिया था। बैठक में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। आपको बता दे कि अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले उपमुख्यमंत्री रहे हैं और उन्होंने यह पद लगातार छह बार संभाला।

जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में आ रहे थे बारामतीः-

मिली जानकारी के मुताबिक, अजित पवार जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में बारामती आ रहे थे। पुणे जिले में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में बारामती पहुंचने से पहले, ताऊपट्टी के पास उनके विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई।

जांच जारीः-

हादसे के कारणों को लेकर DGCA और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं। तकनीकी खामी या अन्य कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना से राज्यभर में शोक की लहर है और राजनीतिक व सामाजिक हलकों में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेः- 

Related Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव: एनडीए ने अति पिछड़ों और महिलाओं पर खेला दांव, पवन सिंह समेत 9 उम्मीदवारों का ऐलान

बिहार, June 5, (Political Insight) : बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें आठ सीटों…

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…