77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से दिखी भारत की ताकत

77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ से दिखी भारत की ताकत

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन को भारत की लोकतांत्रिक शक्ति, राष्ट्रीय एकता और आत्मविश्वास का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड ने पूरी दुनिया के सामने नए भारत की झलक पेश की है।

इस वर्ष का गणतंत्र दिवस नई सैन्य ताकत और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए खास रहा। परेड में भारतीय सेना ने ‘बैटल एरे’ फॉर्मेट के जरिए आधुनिक युद्ध तैयारियों का प्रदर्शन किया, जिसमें रणनीति, ऑपरेशन और तकनीकी दक्षता की झलक देखने को मिली। यह प्रदर्शन देश की सुरक्षा को लेकर बढ़ती क्षमता और सतर्कता को दर्शाता है।

आपको बताते चले कि, कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न राज्यों की झांकियों ने भी दर्शकों का ध्यान आपनी ओर आकर्षित किया। राज्यों की झांकियों में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं और लोककलाएं जीवंत रूप में प्रस्तुत की गईं। नृत्य, संगीत और रंग-बिरंगे परिधानों ने देश की विविधता में एकता की भावना को और मजबूत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा संदेश में कहा कि भारत ने गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया। उन्होंने लिखा कि कर्तव्य पथ पर हुई परेड ने भारत की लोकतांत्रिक मजबूती, समृद्ध विरासत और राष्ट्रीय एकता को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय गौरव के अद्भुत दृश्यों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अवसर पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की उपस्थिति भारत के लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी भारत और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ती साझेदारी और साझा मूल्यों को दर्शाती है, जिससे दोनों पक्षों के बीच सहयोग को नई मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा व्यवस्था और सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस परेड देश की तैयारियों, तकनीकी क्षमता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेनाएं वास्तव में देश का गौरव हैं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारत की विविधता को जीवंत और रंगीन रूप में विश्व पटल पर रखा।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…