संजय राउत ने फडणवीस के WEF दावोस दौरे को बताया ‘पिकनिक’

संजय राउत ने फडणवीस के WEF दावोस दौरे को बताया ‘पिकनिक’

मुंबईः-  शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के लिए दावोस दौरे पर तीखा हमला बोला। राउत ने इस दौरे को “पिकनिक” करार देते हुए दावोस सम्मेलन की प्रासंगिकता पर भी सवाल खड़े किए।

संजय राउत ने कहा, “भारत के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री दावोस में पिकनिक मना रहे हैं। भारतीय दृष्टिकोण से दावोस सम्मेलन हास्यास्पद है।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ने दावोस में भारतीय कंपनियों के साथ जिन समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए, वे मुंबई में ही क्यों नहीं किए जा सकते थे।

पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा, “देशभर के मुख्यमंत्री दावोस में पिकनिक मना रहे हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस इसके बाद ही मेयर चुनावों पर ध्यान देंगे। भारतीय संदर्भ में दावोस सम्मेलन बेमानी है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री वहां मिलते हैं, आपस में बातचीत करते हैं और भारतीय उद्योगपति टैक्सपेयर्स के पैसे से दावोस जाकर समझौते करते हैं।”

राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मेरे पति पिकनिक मनाने के लिए दावोस नहीं गए हैं। उनकी (संजय राउत) की भाषा मुझे कभी समझ नहीं आती।”

अमृता फडणवीस ने आगे कहा, “जो व्यक्ति पिकनिक पर जाता है, वह भारत और महाराष्ट्र में निवेश लाने और रोजगार बढ़ाने के लिए काम नहीं करता। देवेंद्र फडणवीस निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन के लिए रोज़ सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक लगातार बैठकों और सम्मेलनों में हिस्सा लेते हैं।”
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दावोस दौरा राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बताया जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे लेकर लगातार सवाल उठा रहा है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

BJP जनता को राहत नहीं, महंगाई और भ्रष्टाचार दे रही: अभय चौटाला

हरियाणा, June 4, (Political Insight) : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने BJP सरकार पर जनता की समस्याओं को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने…

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ; परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री

कर्नाटक, June 3, ( Political Insight) : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य…