जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

डोडा (जम्मू-कश्मीर)-  जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। आपको बताते चले कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का एक वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस वाहन में कुल 17 जवान सवार थे, जो एक ऊंचाई वाली सैन्य चौकी की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

डोडा हुए इस हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, डोडा में हुए इस दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर सैनिकों के शहीद होने से मैं अत्यंत दुखी हूं। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल जवानों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।”

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक व्यक्त किया।

आपको बताते चले कि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी  पोस्ट में कहा कि भद्रवाह–चंबा रोड पर हुए इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया, जिसकी सराहना की गई है। पूरा देश इस हादसे से शोक में डूबा है और शहीद जवानों के परिवारों के साथ एकजुटता में खड़ा है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

‘क्या आपको पता था? मुझे तो नहीं…’ इस्तीफे की अफवाहों पर सुरेश गोपी का मजेदार जवाब

केरल, June 5, (Political Insight) : तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई के इस्तीफे के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें…

TMC में बगावत के बीच ममता को झटका, सांसद ने नहीं मानी दीदी की बात

कोलकाता, June 5, (Political Insight) : पश्चिम बंगाल की सियासत हर दिन नया मोड़ ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी को लेकर राज्य की राजनीति में…