उद्योग की जरूरत के मुताबिक ट्रेंड मैनपॉवर तैयार करें: CM योगी

उद्योग की जरूरत के मुताबिक ट्रेंड मैनपॉवर तैयार करें: CM योगीउद्योग की जरूरत के मुताबिक ट्रेंड मैनपॉवर तैयार करें: CM योगी

लखनऊः- उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक और शैक्षणिक परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन पत्र वितरित किए। इस दौरान इंडिया चिप प्रा. लि., एसेंट सर्किट प्रा. लि., अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना तथा बोधिसत्व चैरिटेबल ट्रस्ट को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए भूमि आवंटन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान निवेशकों ने CM योगी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर वे अत्यंत उत्साहित हैं। उन्होंने सरकार और YEIDA, प्राधिकरण द्वारा मिल रहे सहयोग की सराहना की और कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।

राज्य में निवेश का ‘गोल्डन टाइम’-

आपको बताते चले कि, उद्यमियों से संवाद करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते साढ़े आठ वर्षों में नीति स्थिरता, सुशासन और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व औद्योगिक परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश केवल संभावनाओं का राज्य नहीं, बल्कि ठोस परिणामों का प्रतीक बन चुका है और यह समय राज्य में निवेश के लिए ‘गोल्डन टाइम’ है।

‘उद्योग प्रथम, निवेश प्रथम’ बना भरोसेमंद गंतव्यः-

CM ने कहा कि ‘उद्योग प्रथम, निवेश प्रथम’ की नीति के चलते उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए एक स्थिर, सुरक्षित और भरोसेमंद गंतव्य के रूप में उभरा है। उन्होंने बताया कि ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स’ समिट के माध्यम से अब तक 45 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 15 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। आने वाले समय में पांच लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों को भी शीघ्र क्रियान्वित किया जाएगा।

कानून व्यवस्था और बेहतर सुरक्षा के दम पर देश-विदेश के उद्यमी हो रहे आकर्षितः-

CM योगी ने राज्य की मजबूत कानून व्यवस्था और बेहतर सुरक्षा माहौल पर जोर देते हुए कहा कि कानून के राज और निवेशक-अनुकूल वातावरण के कारण देश-विदेश के उद्यमी उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन कनेक्टिविटी विकसित की गई है। उत्तर-प्रदेश में देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, सिक्स लेन और फोर लेन इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी का विस्तार किया गया है और प्रत्येक जनपद मुख्यालय को फोर लेन से जोड़ा गया है।

CM ने कहा देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 55 प्रतिशत हिस्सा UP मेः-

CM ने कहा कि देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश सर्वाधिक शहरों में मेट्रो सेवा संचालित कर रहा है। दिल्ली–मेरठ के बीच ‘रैपिड रेल’ सेवा शुरू की जा चुकी है, जबकि जेवर में प्रदेश का पांचवां ‘अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ शीघ्र शुरू होने जा रहा है, जो यात्री और कार्गो परिवहन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

सुशासन के चलते YEIDA निवेश सर्किट के रूप उभराः-

उन्होंने अपने सम्बोधन में बताया कि प्रदेश में निवेश प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाकर सरल और पारदर्शी किया गया है। निवेशकों की सहायता के लिए 118 ‘उद्यमी मित्र’ कार्यरत हैं और इंसेंटिव वितरण की प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि तेज निर्णय और सुशासन के चलते YEIDA एक प्रमुख निवेश सर्किट के रूप में विकसित हुआ है।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि PM मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। HCL फॉक्सकॉम–इंडिया चिप प्रा. लि. और एसेंट सर्किट प्रा. लि. जैसे उपक्रमों से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वहीं, IT और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड का निवेश भी राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति देगा।

उन्होंने कहा कि देश में बनने वाले कुल मोबाइल फोन का लगभग 55 प्रतिशत उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश में हो रहा है। साथ ही, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि इंडिया चिप प्रा. लि. को YEIDA क्षेत्र में 48 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यह कंपनी HCL फॉक्सकॉम का संयुक्त उपक्रम है और इसमें सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के लिए 3,706.15 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। एसेंट सर्किट प्रा. लि. को सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में 16 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जहां 3,250 करोड़ रुपए के निवेश से फ्लेक्सिबल पीसीबी और सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट्स का उत्पादन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड को सेक्टर-08 में 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना में 3,532 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिससे 1,500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। कंपनी कॉपर क्लैड लेमिनेट्स, पीसीबी असेंबली, कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों का उत्पादन करेगी।

इसके अलावा, बोधिसत्व चैरिटेबल ट्रस्ट को सेक्टर-17ए में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 20.50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस परियोजना में 532.18 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…

बिहार की राजनीति के ‘चौधरी’ बने सम्राट, शुरू हुआ BJP युग

पटना, 15 Apr, (Political Insight): बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल…