‘स्टार्टअप इंडिया’ के पूरे हुए10 वर्ष,समाज औरअर्थव्यवस्था को देगा आकारः PM

'स्टार्टअप इंडिया’ के पूरे हुए10 वर्ष,समाज औरअर्थव्यवस्था को देगा आकारः PM

नई दिल्लीः– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल के 10 वर्ष पूरे होने पर देशभर के स्टार्टअप्स और उद्यमियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्टार्टअप बदलाव के ऐसे इंजन हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने संदेश में कहाः-

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा, “राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन खास है, क्योंकि आज ‘स्टार्टअप इंडिया’ की शुरुआत को एक दशक पूरा हो गया है। यह दिन हमारे लोगों, विशेष रूप से युवाओं की हिम्मत, इनोवेशन की भावना और उद्यमशीलता के जज्बे का उत्सव है, जिन्होंने वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत की प्रगति को आगे बढ़ाया है।”  प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में स्टार्टअप्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वे न केवल आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव और वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भी अहम योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने लिखा, “स्टार्टअप बदलाव के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं। वे एक ओर जहां हमारे ग्रह के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए नए अवसर भी सृजित कर रहे हैं। मुझे हर उस व्यक्ति पर गर्व है, जिसने बड़े सपने देखने, पुराने तौर-तरीकों को चुनौती देने और जोखिम उठाने का साहस किया।”

भारतीय स्टार्टअप्स ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगेः-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के जरिए स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष, रक्षा और अत्याधुनिक तकनीक जैसे पहले अकल्पनीय माने जाने वाले क्षेत्रों में भी नए अवसर खुले हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार ऐसे युवाओं को पूरा समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो जोखिम लेने और समस्याओं के समाधान खोजने का साहस रखते हैं।

अपने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को सहयोग देने वाले मेंटर्स, इनक्यूबेटर्स, निवेशकों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य भागीदारों की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इनका मार्गदर्शन और सहयोग युवाओं को नवाचार और विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक सुभाषित के माध्यम से युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ भारतीय युवा स्टार्टअप जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और उनका जोश व जुनून ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा।

गौरतलब है कि ‘स्टार्टअप इंडिया’ भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे 16 जनवरी 2016 को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के तहत लॉन्च किया गया था। स्टार्टअप्स के देश की जीडीपी और रोजगार सृजन में योगदान को मान्यता देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2022 में 16 जनवरी को आधिकारिक रूप से ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

महिला आरक्षण संशोधन बिल पर सरकार को झटका, 298 बनाम 230 वोटों से नहीं मिला बहुमत

नई दिल्ली, 18 Apr, (Political Insight): संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में महिला आरक्षण कानून में संशोधन और परिसीमन आयोग से जुड़े अहम बिलों पर तीखी बहस…

बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस की 5 बड़ी गारंटी, महिलाओं से युवाओं तक हर वर्ग को साधने की रणनीति

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 5 बड़ी गारंटी का ऐलान किया है, जिसमें मुफ्त शिक्षा, ₹10 लाख स्वास्थ्य बीमा, किसानों और महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता शामिल है। कोलकाता, 15…