IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘नेशनल AI लिटरेसी प्रोग्राम’ के बारे में दी जानकारी

छोटे कारोबारियों से भी (AI) को अपनाने की अपीलः
IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘नेशनल AI लिटरेसी प्रोग्राम' के बारे में दी जानकारी

नई दिल्लीः- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेशनल AI लिटरेसी प्रोग्राम के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार ने इसकी शुरुआत इस उद्देश से की है ताकि जादातर लोग इसके बारे में जानकारी ले सके और इसे अपने काम की उत्पादकता बढ़ाने में कर सके।

नेशनल AI लिटरेसी प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए छोटे कारोबारियों से भी (AI) को अपनाने की अपीलः-

इसके अलावा उन्होने अपनी बात रखते हुए कहा कि, छोटे कारोबारियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए इसे अपने दैनिक कार्यों में शामिल करने की शुरूवात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में युवाओं के लिए एआई की बुनियादी समझ होना बेहद जरूरी है, ताकि वे यह जान सकें कि AI कैसे काम करता है, कहां इसका उपयोग किया जा सकता है और इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ कैसे इस्तेमाल किया जाए।

आपको बताते चले कि मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, ‘नेशनल AI लिटरेसी प्रोग्राम‘  कार्यक्रम के तहत अगले एक साल में लगभग 10 लाख छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

फ्लैगशिप कोर्स ‘YUVA AI FOR ALL’ की शुरूआतः-

सरकार ने इस पहल के तहत अपने फ्लैगशिप कोर्स ‘YUVA AI FOR ALL’ पर विशेष जोर दिया है। यह कोर्स स्वामी विवेकानंद के युवाओं को सशक्त बनाने के विजन को AI-संचालित भविष्य के लिए आवश्यक टूल्स से जोड़ता है। कार्यक्रम के दौरान AI साक्षरता को एक जरूरी लाइफ स्किल के रूप में विकसित करने पर बल दिया गया, जो राष्ट्रीय युवा दिवस की ‘युवा शक्ति’ की भावना के अनुरूप है।

आपको बता दे कि ‘YUVA AI FOR ALL’ एक फाउंडेशन कोर्स है, जिसकी अवधि चार घंटे से थोड़ी अधिक है। इसे AI सीखने के लिए एक आसान प्रवेश बिंदु के रूप में तैयार किया गया है और इसके लिए किसी पूर्व तकनीकी पृष्ठभूमि की आवश्यकता नहीं है। यह कोर्स 11 भारतीय भाषाओं-असमिया, बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु—में उपलब्ध होगा।

यह कोर्स पूरी तरह मुफ्त है और फ्यूचरस्किल्स प्राइम, आईजीओटी कर्मयोगी, दीक्षा सहित अन्य प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। कोर्स पूरा करने पर प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

IT मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ‘युवा एआई फॉर ऑल’ और नेशनल AI लिटरेसी प्रोग्राम AI तक पहुंच को सरल बनाने और देश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं, को AI आधारित भविष्य की संभावनाओं और जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें-

Related Posts

2027 चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान: 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹40,000 सालाना पेंशन

उत्तर प्रदेश, Apr 21, (Political Insight): अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। सोमवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि…

हॉर्मुज़ संकट के बीच भारतीय जहाजों के बीमा हेतु ₹12,980 करोड़ का कोष मंजूर

नई दिल्ली, 21 अप्रैल, (Political Insight): पश्चिम एशिया में जारी संकट और हॉर्मुज़ की जटिल स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों के बीमा के लिए ₹12,980 करोड़ के…